हिसार रेंज के IG राकेश आर्य ने गुरु जी के भजन पर कह दी बड़ी बात…

Published On

पूज्य गुरु जी का भजन ‘जागो देश दे लोको’ बना जन-जन की आवाज

  •  ‘ड्रग एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान’ कार्यक्रम में ट्रू एजुकेशन ग्लोइंग स्कूल मोड़ी के विद्यार्थियों ने भजन गाकर नशे के प्रति किया जागरूक
  •  आईजी, एसपी सहित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य जनों ने बच्चों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर बढ़ाया बच्चों का हौसला

सरसा/गोरीवाला (अनिल कुमार)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हरेक कदम इंसानियत की भलाई के लिए होता है। लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करने हेतु पूज्य गुरु जी द्वारा 9 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया भजन ‘जागो देश दे लोको-नशा जड़ तों पटणा, जागो दुनिया दे लोको नशा जड़ तों पटणा’ अब जन-जन की आवाज बन चुका है। बृहस्पतिवार को जिले के गांव मट्टदादू स्थित रंधावा पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा ‘ड्रग एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य व पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन सहित क्षेत्र के पंच-सरपंचों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में ट्रू एजुकेशन ग्लोइंग स्कूल मोड़ी (गोरीवाला) के विद्यार्थियों ने ‘जागो देश दे लोको’ भजन पर नृत्य की शानदार प्रस्तुती देकर लोगों को नशा छोडऩे व गांव में नशा रोकने के लिए ठीकरी पहरा लगाने सहित अन्य जरूरी कदम उठाने का सशक्त संदेश दिया। बच्चों की इस प्रस्तुती की पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य व पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन सहित कार्यक्रम में मौजूद हजारों गणमान्यजनों ने तालिया बजाकर प्रशंसा की। इस अवसर पर डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, एसएचओ देवी लाल, सत्यवान शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा, सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू, अनिल कालड़ा, गगनदीप, जयपाल सिंह, सुखदेव सिंह व रणदीप सिंह मट्टदादू, गुरपाल सिंह मौजूद रहे।

पूज्य गुरु जी के भजन के आगे हमारा भाषण जीरो है

msg

हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने भजन में दिए गए संदेश व बच्चों की प्रस्तुती की सराहना करते हुए कहा कि जो संदेश बच्चों ने अपनी कोरियोग्राफी से समाज को दिया है वह घंटों भाषण देने से भी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति के आगे घंटे भर दिया गया भाषण भी जीरो है। उन्होंने बच्चों द्वारा दिए गए जागरूकता संदेश को प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा अमल करने का आह्वान किया।

पहले भी दे चुके है प्रस्तुती

ट्रू एजुकेशन ग्लोइंग स्कूल मोड़ी में बीती 16 दिसंबर को द मेगा एजुकेशनल एंड कल्चरल फेस्टा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य सहित सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में भी स्कूल के बच्चों ने ‘जागो देश दे लोको’ भजन पर मन को मोहने वाली प्रस्तुती दी थी और कार्यक्रम में मौजूद गणमान्यजनों को गांव में नशा रोकने के लिए ठीकरी पहरा लगाने का संदेश दिया था। इस कार्यक्रम की लोगों ने काफी प्रशंसा की। स्कूल के प्रिंसीपल होशियार सिंह ने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा नशा मुक्त समाज की संरचना के लिए किए जा रहे प्रयासों में वे भी अपना थोड़ा सा योगदान दे रहे है, जिसकी उन्हें खुशी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts