शनिवार को नरवाना में कुमारी सैलजा और सुरजेवाला का होगा भव्य स्वागत

Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। सुरजेवाला भवन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में शनिवार को एसडी महिला कॉलेज में प्रस्तावित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता रणदीपसिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) व सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) के पहुंचने पर भव्य स्वागत करने पर चर्चा की गई। Narwana News

बृजेंद्रसिंह ने बताया कि दोनों नेता कार्यकर्ताओं का चुनाव में किए कार्य के लिए धन्यवाद करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के 80 प्रत्याशी विधानसभा में पहुंचेंगे। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वोटरों की अलग-अलग सोच होती है। इस अवसर पर जगरुपसिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, सुशील कौशिक, दिलबाग नैन, पूर्व अध्यक्ष भारतभूषण गर्ग, जियालाल गोयल, रामपाल उझाना, सुरेश वाल्मीकि धनौरी सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Narwana News

Aadhar Update for Free: इस तारीख तक मुफ्त हो रहा आधार अपडेट! बाद में लगेंगे पैसे!

About The Author

Related Posts