हरियाणा में जंगलराज स्थापित हो चुका है: कुमारी सैलजा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के कारण कानून व्यवस्था पूरी तरह से तहस- नहस हो चुकी है और प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो चुका है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार इतिहास की सबसे विफल और कमजोर सरकार साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में आए ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में रोजाना औसतन 3 हत्या, 5 बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की 13 से अधिक, 11 अपहरण, 67 चोरी की वारदातें हो रही हैं।

  • प्रदेश की तहस-नहस कानून व्यवस्था को दिखाती हैं।
  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
  • 2017 में महिलाओं के उत्पीड़न के 3326 मामले दर्ज किए गए थे
  • 2018 में यह बढ़कर 4151 हो गए
  • 2019 में यह बढ़कर 4868 हो गए
  • इस वर्ष महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में 17.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
  • बलात्कार के मामलों की बात करें तो 2017 में बलात्कार के 1248 मामले सामने आए थे,
  • 2018 में यह बढ़कर 1534 हो गए,
  • 2019 में 1734 हो गए और इस वर्ष बलात्कार के मामलों में 13.04 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • कुमारी सैलजा ने कहा कि हत्या के मामलों में भी वृद्धि देखी गई है।

About The Author

Related Posts