बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों के नेता पहली बार एक साथ एक मंच पर दिखे, जानें…

Published On

कैथल, सच कहूँ/कुलदीप नैन। शनिवार को ढांड रोड स्थित चौंक पर करीब 15 लाख की लागत से बनी सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया | यह प्रतिमा नगर परिषद की ओर से चौक पर समाज की अनुशंसा पर लगाई गई है | इस दौरान एक अनोखा नजारा भी देखने को मिला | पहली बार कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और उनके पुत्र विधायक आदित्य सुरजेवाला व बीजेपी समर्थित नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग एक साथ मंच साँझा किया | नेताओं ने एक ही मंच से लोगों को संबोधित किया है. कांग्रेस व बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित हुए।

Haryana Traffic Rules: हरियाणा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी पड़ सकती है, जानें नए नियम

इस भव्य चौक के प्रतिमा अनावरण के लिए दोनों राजनीतिक परिवारों को निमंत्रण दिया गया था। सुरजेवाला परिवार का इस प्रतिमा को स्थापित करवाने में सहयोग रहा है और आदित्य सुरजेवाला कैथल के मौजूदा विधायक है | सुरभि गर्ग नगर परिषद की चेयरपर्सन होने के चलते कार्यक्रम में शामिल हुई. | प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ. जो दोपहर को करीब 12 बजे तक चला सभी नेताओ ने बारी बारी लोगों को संबोधित भी किया | उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया | हमें उनसे सीखना चाहिए |

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चौधरी सर छोटू राम का योगदान अटूट और बेजोड़ है। किसान और मजदूर एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने हमेशा जाति के बंधन से ओर उठकर खेती करने वाले व्यक्ति की वकालत की है। आज उनके पदम चिन्हों पर चलकर एक नया संघर्ष शुरू करने की जरूरत है।

About The Author

Related Posts