सरसा के वाल्मीकि चौक से हटेगी मीट मार्केट, हाईकोर्ट के आदेशों पर होगी कार्रवाई

Published On
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) के आदेशों के पश्चात अब शहर के वाल्मीकि चौक पर संचालित मीट व मछली बाजार को बंद करने की प्रक्रिया नगर परिषद प्रशासन ने शुरू कर दी है। नगर परिषद प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए 18 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं और जल्द ही दुकानों को बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 मार्च को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने नगर परिषद को निर्देश दिए थे कि संबंधित दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर रिपोर्ट पेश की जाए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और दुकानदारों को नोटिस थमा दिए गए। Sirsa News
चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेशों की पालना करना अनिवार्य है और दुकानों को बंद करना ही होगा। गौरतलब है कि वाल्मीकि चौक और पटेल चौक क्षेत्र में 30 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें से 18 वाल्मीकि चौक पर स्थित हैं। इन दुकानों के पास ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब होने के कारण धार्मिक भावनाओं को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। Sirsa News
हाईकोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी। दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए है और जल्द ही दुकानों को बंद करवाया जाएगा।
– जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद। 

About The Author

Related Posts