अधेड़ की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या

Published On

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना के अंतर्गत गांव खिड़वाली में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर(Shot Dead) हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में परिजनों से पता किया।

पुलिस के अनुसार गांव खिड़वाली निवासी रोहताश उर्फ पप्पू शुक्रवार सुबह सात बजे घर से प्लाट की तरफ गया था। इसी दौरान दो मोटर साइकिल सवार हमलावर वहां पहुंचे और रोहताश पर ताबडतोड़ फायरिंग(Shot Dead) कर दी। रोहताश को चार गोलियां लगी और वह लहुलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए तो हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर रोहताश के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जयनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। मृतक के भाई वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि रोहताश उसका बड़ा भाई है और खेतीबाड़ी का काम करता था। रोहताश की पत्नी की बीस साल पहले मौत हो गई थी और उसके बच्चे नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts