जहरीला पदार्थ निगलने से मां व 4 वर्षीय मासूम की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर

जहरीला पदार्थ खाने से महिला और मासूम बेटे की मौत, दो बच्चियां जिंदगी की जंग लड़ रहीं

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उप मंडल के गांव जटौला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक तनाव से परेशान बताई जा रही एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और स्वयं भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना में महिला व 4 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि  उसकी दो बेटियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।  

गांव जटौला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में गांव नाहरा निवासी नेहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 13 वर्षीय पूर्वी, 7 वर्षीय समीक्षा और 4 वर्षीय रियान्श शामिल हैं।  पिछले कुछ समय से नेहा मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ अपने तीनों बच्चों को खिला दिया और स्वयं भी निगल लिया। सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ खुर्द में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 वर्षीय मासूम रियान्श की मौत हो गई और बाद में नेहा की भी मौत हो गई।

दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।   खरखौदा पुलिस ने संदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

poison

About The Author

Related Posts