पानीपत: मकान के फर्श के नीचे निकले तीन नरकंकाल

Published On

दो साल पहले खरीदा था मकान

  • अब फर्श ऊंचा करने के लिए की थी तोड़फोड़

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक घर से तीन कंकाल बरामद किये गए हैं। जिसमें एक कंकाल महिला और दो कंकाल बच्चों के हैं। जानकारी के मुताबिक पानीपत के शिवनगर की यह घटना है। यह मकान करीब दो साल पहले खरीदा था और अब मकान के फर्श को ऊंचा उठाने के लिए तोड़ा जा रहा था। जब मकान के पुराने फर्श को तोड़ा गया तो नीचे गड्ढा दिखाई दिया। जब गड्ढे को देखा तो उसमें नरकंकाल दिखाई दिये, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पानीपत के बबैल रोड पर स्थित शिवनगर कॉलोनी में सरोज पत्नी आदेश ने यह मकान लिया था।

सामने की सड़क ऊंची होने की वजह से मकान नीचा हो गया था। घर में फर्श को ऊंचा करने के लिए तीन दिन से काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर में जब जमीन की खुदाई कर रहे थे तो मजदूर ने फर्श पर हथौड़ा मारा तो वहां पर फर्श खोखला निकला। जिसमें चीटिंया भी आ जा रही थी। जब ज्यादा खुदाई की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जब दोबारा गड्ढे को देखा तो उसमें कंकाल पर हरे रंग का कुर्ता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को बुलाया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी शंशाक कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। गौरतलब है कि मकान मालकिन सरोज ने दो साल पहले ही यह मकान खरीदा था। मकान किससे खरीदा गया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts