इस मुहिम ने तो कमाल कर दिया, हर तरफ एमएसजी के नाम का डंका

Published On

पिहोवा(सच कहूँ न्यूज)। गांव भटेड़ी में हजारों लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई ‘डेप्थ मुहिम’ के तहत नशा छोड़ने का प्रण लिया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में गांव के सरपंच विरेंद्र व समस्त पंचायत मौके पर मौजूद रही। इस दौरान पूज्य गुरु जी ऑनलाइन माध्यम से बरनावा आश्रम से ग्रामीणों के साथ जुड़े और नामदान दिया।

सरपंच विरेंद्र सिंह ने कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा की डेप्थ मुहिम से प्रभावित हुए हैं और अब गांव भटेडी में नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जायेगा। गुरुजी हमारे गांव में सत्संग करने आए हैं। लोगों का नशा छुड़ाया है यह हमारे गांव के लिए सौभाग्य की बात है। जो पूज्य गुरु जी ने गांव भटेड़ी में ऑनलाइन सत्संग करके लोगों का नशा छुड़ाकर उनको अच्छी राह पर चला रहे हैं। गांव भटेड़ी की पूरी पंचायत डेरा सच्चा सौदा की नशा विरोधी मुहिम के साथ हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवादार संतोष सुरमी, शहरी प्रेमी सेवादार अशोक कुमार, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महामंत्री विकास गर्ग, संदीप सिंगला सोनू, वासुदेव, संगम सैनी, परीक्षित, मास्टर संत कुमार, रोबिन, बलराज, बीरा, कश्मीर सिंह, रामपाल बटेड़ी, गुरदेव बटेड़ी, ईश्वर बटेड़ी, रिंकू बटेड़ी, विक्की, जय सिंह व समस्त साध-संगत मौके पर मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts