शिक्षा और रोजगार
हरियाणा के लोगों को मिल रहा है इस योजना का लाभ, भाजपा नेता निश्चल चौधरी ने दी जानकारी
छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में जगाधरी शहर के गुलाब नगर, शिवपुरी सोसाइटी, गांव कलेसर, गांव ताहरपुर कलां में आयोजित सभाओ में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी भारत देश को विकसित भारत बनाने का काम कर रहे है। पीएम मोदी ने देश के लगभग 140 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है,आज देश सुरक्षित हाथों में है। मोदी सरकार ने घर-घर रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाया है, हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा में लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी नीति व कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा विधानसभा जगाधरी में बिना भेदभाव कराएं जा रहें विकास कार्यों से प्रभावित होकर जगाधरी शहर के गुलाबनगर व गांव कलेसर के दर्जनों युवाओं को उन्होंने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में अधिकांश जगहों पर 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है।
प्रदेश में बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां मिल रही है, भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है,सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें और जनता के साथ सक्रिय रहकर जनता के हितों के लिए कार्य करते रहे, भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है और कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही विश्व की नंबर एक पार्टी बनी है। इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, पंकज बेगमपुर, प्रियंक शर्मा, विजयपाल सिंह, रोबिन चौधरी जगाधरी, सोनू मांडेवाला, अभिषेक सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
यह भी पढ़ें:– Property ID: प्रोपर्टी आईडी की समस्याओं को लेकर कैंप का आयोजन