स्वर्ण पदक जीतकर प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का सम्मान:- द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया

Published On

खरखोदा न्यूज (हेमंत कुमार)। राष्ट्रीय जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता जो कि रांची, झारखंड में आयोजित हुई जिसमे हरियाणा की टीम ने मुम्बई को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रताप स्कूल खरखौदा की तरफ से चार खिलाड़ियों नितिन, मनीष, साहिल व धीरज ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा की टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रताप विद्यालय प्रांगण में पहुँचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, डॉ सुबोध दहिया, थ्रोबॉल कोच रिंकू ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:– लड़की से मिलकर और 6वीं मंजिल से कूद गया… मौत

सभी ने विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। कोच रिंकू ने बताया कि इससे पहले भी नितिन, साहिल व धीरज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर हरियाणा सरकार से एक लाख से ढ़ाई लाख तक का कैश अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा सरकार की तरफ से प्रत्येक खिलाड़ी को ढ़ाई-ढ़ाई लाख रू का कैश अवार्ड प्राप्त होगा।

प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि बारहवीं कक्षा पास करने उपरांत प्रत्येक खिलाड़ी हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अधिकार भी प्राप्त हो गया। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार दोनों की खेल नीतियों का विद्यालय में विशेष सहयोग है। वर्तमान में विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया सैंटर के तहत पाँच खेलों में तथा खेल नर्सरी हरियाणा की तरफ से छह खेलों में खेल नर्सरियाँ चल रही हैं। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा खेल सुविधा, छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी खिलाड़ियों के लिए उत्तम एवं पौष्टिक भोजन के लिए दुध डेयरी एवं आर्गेनिक खेती का प्रबंध, खेल प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts