Haryana Assembly Election 2024 : प्रजापति समाज ने भाजपा से मांगी डबवाली से उम्मीदवारी

Published On

Haryana Assembly Election 2024: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। आजादी के बाद से लेकर आज तक प्रजापति व पिछड़ा वर्ग समाज को सभी राजनीतिक दलों ने हाशिए पर ही धकेलने का काम किया है। समय-समय पर राजनीतिक दलों से समानता के आधार पर भी राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर मांग की जाती रही, लेकिन सभी दलों ने समाज की अनदेखी ही की। विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा रानियां में कंबोज बिरादरी को टिकट दी गई, इसलिए प्रजापति समाज पार्टी से मांग करता है कि समाज को डबवाली विधानसभा की उम्मीदवारी दी जाए। Sirsa News

ये दोनों सीटें पार्टी की झोली में जा सकती हैं | Sirsa News

ये बातें रविवार को प्रजापति समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट धीरज महारूद्रा ने कुम्हार धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उनके साथ कंबोज समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. के .सी कंबोज, स. जगदेव सिंह, रामनिवास बिश्नोई भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डबवाली में प्रजापति समाज के करीब 22 हजार वोट हैं , जबकि रानियां हलके में करीब 28 हजार वोट हैं। कंबोज व कुम्हार समाज को मिला दिया जाए तो इन दोनों ही सीटों पर इस समाज का वर्चस्व है और ये दोनों सीटें पार्टी की झोली में जा सकती हैं। उन्हें बिश्नोई, जट सिख, कंबोज सहित अनेक समाज के लोगों का समर्थन है।

एडवोकेट धीरज महारूद्रा ने बताया कि सरसा लोकसभा में प्रजापति समाज के दो लाख से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में समाज की राजनीतिक दलों खासकर भाजपा से मांग है कि उनके समाज को राजनीति में समानता के आधार पर भागीदारी दी जाए। वहीं अन्य दलों द्वारा टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस या अन्य दल समाज को टिकट देते हैं तो वे स्वागत करते हैं और पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन उनकी विचारधारा भाजपा के साथ है, इसलिए उनकी प्राथमिकता भाजपा से है। Sirsa News

Assembly Election 2024: हिसार में आयोजित किसान महा पंचायत में हुए बड़े फैसले!

About The Author

Related Posts