Sirsa Weather Update: रंधावा में बारिश का कहर, गिरी दीवार, लाखों का नुकसान 

Published On

Sirsa Weather Update: नाथूसरी चौपटा,भगत सिंह। खंड के गांव रंधावा में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बनी नमी से दिवार व मकान गिरने लगे हैं। इसी प्रकार नमी के चलते आसमा राइस मिल रंधावा 600 फुट चारदीवारी गिर गई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन चारदीवारी का नुकसान की कीमत 20 से 22 लाख रुपये बताई जा रही है। मिल के संचालक अंकुश नेहरा ने बताया कि लगातार तीन दिनों की बारिश के कारण दीवार में नमी ज्यादा हो गई थी, जिससे यह घटना हुई है। Sirsa Weather Update

उन्होंने बताया कि जुलाई में बारिश के कारण दिवार का एक हिस्सा गिर गया था, लेकिन इस बार का नुकसान अधिक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण गांव में कई जगहों पर नुकसान हुआ है, ग्रामीणों ने लगातार बारिश से गिरे मकानों का आंकलन करवा कर सरकार से मदद की मांग की है लगातार ताकि वे अपनी जीवनशैली को सुधार सकें। Sirsa Weather Update

प्राथमिकता बीजेपी, टिकट नहीं मिली तो भाजपा अपना देखें और मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा: रणजीत सिंह

About The Author

Related Posts