हेरिटेज स्कूल में रामलीला का मंचन व दशहरा उत्सव मनाया

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। हेरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल (Heritage School) में छात्र-छात्राओं ने रामलीला का मंचन और दशहरा का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और रामायण के पात्रों का जीवंत प्रदर्शन किया। छात्रों ने भगवान राम, सीता, रावण, हनुमान आदि का किरदार निभाकर रामायण के मुख्य घटनाक्रमों को दर्शाया। मंचन में रावण वध का दृश्य सबसे आकर्षक रहा, जहाँ बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया गया। Kharkhoda News

दशहरा के उपलक्ष्य में, छात्रों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग, और निबंध लेखन जैसे आयोजन शामिल थे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिला। प्राचार्य सुमित राणा ने कहा कि दशहरा हमें यह सिखाता है कि जीवन में अच्छाई की जीत हमेशा होती है और हमें भी अपने जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाना चाहिए। इस दिन ऐसा सत्ता पर सट्टा की जीत होती है और धर्म पर धर्म की विजय का प्रचम लहर गया था। इससे हमें यह सीख मिलती है कि इंसान को कभी ज्यादा घमंड नहीं करना चाहिए व अपने अंदर अहंकार नहीं पालना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति द्वारा किया गया घमंड एक दिन जरूर चकनाचूर होता है। Kharkhoda News

विद्यालय चेयरमैन अनीश दहिया ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करने का बेहतरीन अवसर मिलता है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:–  अमृतसर में हेरोइन ले जा रहा ड्रोन बरामद

About The Author

Related Posts