फूड बैंक से 9 परिवारों को वितरित किया राशन

Published On

 सुखचैन कॉलोनी की नामचर्चा में गूंजा रामनाम

 साध-संगत से 134 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सुखचैन कॉलोनी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत ब्लॉक भंगीदास सुभाष इन्सां ने पावन नारा ‘‘ धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। जिसके बाद कविराजों ने तेरा दर छोड़ कर सतगुरु ये दिवाने कहां जाए, नाम ही दवाई है सब रोगों की, कोई-कोई जाने कैसे नशा है नाम का, सत्संग आना कभी भूल न जाना, रोके ये मन चाहे रोके जमाना.. इत्यादि भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

ब्लॉक भंगीदास सुभाष इन्सां ने बताया कि नामचर्चा के दौरान फूड बैंक से 9 परिवारों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि साध-संगत द्वारा यह राशन सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर फूड बैंक में एकत्रित किया जाता है। जिसके बाद नामचर्चा में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है। नामचर्चा में ब्लॉक के जिम्मेवारों द्वारा 134 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts