IMD Weather Forecast : भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, इस दिन ताबड़तोड़ बरसेंगे बादल!
IMD Weather Forecast : हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी के भयंकर प्रकोप से आज से राहत की उम्मीद है। हालांकि भारत मौसम विभाग ने बुधवार दिन के लिए भी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह उम्मीद जताई है की बुधवार रात से ही गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की सम्भावना है। IMD Weather Forecast
आईएमडी के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम में यह बदलाव फिलहाल दो दिनों के लिए ही होगा, उसके बाद तीन दिन फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर मानसून के प्रवेश के साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में 30 जून के बाद ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुँचने की सम्भावना बनी हुई है। हालाँकि गुजरात के साथ लगते राजस्थान के कुछ जिलों में 30 जून से पहले भी बरसात हो सकती है।
दूसरी तरफ भीषण गर्मी से हीट स्ट्रोक के मामले लगातार बढ़े जा रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है, किसी न किसी रूप से गर्मी की चपेट में आए हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार में तो गर्मी के कारण जाने भी जा चुकी है। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो मध्यभारत और उत्तरभारत के राज्य अभी बारिश के इंतजार में है।
हरियाणा-पंजाब में सरसा सबसे गर्म, पारा @ 46 डिग्री सेल्यिस
चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब सहित आधे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में सरसा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। नूह 45.6, जीन्द 45.3, फरीदाबाद 45.2, रोहतक 45.1, सोनीपत 44.9, हिसार 44.8 और चरखी दादरी में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर सबसे कम तापमान की बात करें तो राज्य में यमुनानगर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य पंजाब में समराला 45.8 डिग्री से. तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं पठानकोट में पारा 45.4, बठिण्डा में 45.2, फरीदकोट में 44.9, संगरूर में 43.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। IMD Weather Forecast
IMD Monsoon Update: इन राज्यों में पहुंच रहा है मानसून, आईएमडी ने दी बहुत भारी बारिश चेतावनी!