भिवानी की साध-संगत ने मदर्स-डे के उपलक्ष्य में पेश की मानवता की मिसाल
नेत्रहीन एवं वृद्ध आश्रम में मनाया मातृ दिवस
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से प्रेरित होकर भिवानी में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने मानवता भलाई कार्य की मिसाल पेश की। मदर्स-डे के उपलक्ष्य में साध-संगत ने नया बस स्टैंड के समीप स्थित नेत्रहीन एवं वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों और बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं। Bhiwani News
यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रेमी सेवक राजू इन्सां ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत एक केक सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें आश्रम के बुजुर्गों और बच्चों ने मिलकर केक काटा। साध-संगत ने केवल खुशियां ही नहीं मनाई, बल्कि सेवा भावना का परिचय देते हुए आश्रम के करीब 40 बुजुर्गों और बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया, ताजे फलों का वितरण किया तथा उपहार और अन्य जरूरी सामग्री भेंट की।
राजू इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से मानवता भलाई के कार्यों में जुटी रहती हैं और मदर्स-डे पर इन माताओं और बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें जो सुकून मिला है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख दूसरों की सेवा में ही निहित है। आज इन माताओं और बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान हमने देखी, वही हमारे लिए मदर्स-डे का सबसे बड़ा तोहफा है। Bhiwani News
About The Author