निस्वार्थ सेवा कर लोगों की मदद कर रही संकल्प फाउंडेशन ने लगाया भंडारा

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Sankalp Foundation: संकल्प फाउंडेशन की ओर से मेन चौक पर लंगर और छबील लगाई गई। संस्था की ओर से सुशील गुप्ता, राजेश गर्ग व अरुण गुप्ता आदि ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को संस्था भंडारा लगाती है। उन्होंने बताया कि संस्था बेसहारा पशुओं तक चारा पहुंचाने के साथ-साथ जरूरतमंद बेटियों की शादी में भी संस्था मदद करती है। प्रतिदिन सदस्य चारा मंडी जाते हैं और चारा खरीद कर उन्हें बेसहारा पशुओं तक पहुंचाते हैं।

यह सब कार्य अपने निजी कोष से किया जाता है। इसके लिए उन्होंने कभी कोई डोनेशन या पर्ची काटने का सहारा नहीं लिया। सुशील गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के समय उनके मन में संस्था के गठन का विचार आया था। जिसके बाद इस संस्था को खड़ा किया गया। इस मौके पर सरविंदर सेतिया, ओशन अत्री, मोनू चौहान, प्रिंस गर्ग, निवेश सिंगला, साहिल मित्तल, विकास वता, राहुल गर्ग, राहुल शर्मा, बबलू शर्मा व समाज सेवादर मौजूद रहे l Pehowa News

यह भी पढ़ें:– इंग्लैंड और कनाडा भेजने के नाम पर दो मामलो में 27 लाख ठगे, 2 आरोपी काबू

About The Author

Related Posts