चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Published On

चंडीगढ़ (एम के शायना)। बुधवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में मौसम सुहाना हो गया है। ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली) में सुबह की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मगर दफ्तरों को जाने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि हवा में नमी की मात्रा फिलहाल ज्यादा होने के चलते अभी चिपचिपाहट है। जैसे ही तापमान में कमी आएगी तो यह भी कम हो जाएगी।

सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई है

बता दें कि चंडीगढ़ में सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई है और बारिश भी हो रही है। एक ओर जहां लोग इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं। वहीं कई सेक्टरों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति से भी लोग परेशान हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में हमेशा 30 जून तक मानसून आ जाता है। इस बार हालात कुछ ऐसे बन रहे थे कि दो जुलाई के बाद मानसून आने की संभावना थी। हालांकि 24 घंटे में आए मौसम में बदलाव के बाद मानसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी है।

इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। मंगलवार को भी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे लेकिन हवा न चलने की वजह से मौसम काफी गर्म रहा। उमस के कारण लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पंचकूला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर बुधवार सुबह की बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts