शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के जिम्नास्टिक खिलाड़ी छाए

Published On

सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के सात जिम्नास्टिक खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ियों को शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसीपल डा. शीला पूनियां इन्सां ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Sirsa News

वहीं चयनित सभी खिलाड़ियों ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने पापा कोच पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। जानकारी के अनुसार अंडर-14 आयु वर्ग में गुररीत इन्सां व खुशलीन इन्सां, अंडर-17 आयु वर्ग में नुपुर इन्सां, आंसू इन्सां व प्राची इन्सां व अंडर-19 आयु वर्ग में रीतू व निधी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब उपरोक्त सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– प्रशासन ने पानी के टैंक करवाए खाली, लोगों को कर रहे जागरूक

About The Author

Related Posts