Shah Satnam Ji Educational Institute Results: खेल और शिक्षा का अद्भुत संगम हैं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान: डॉ नवजीत भुल्लर

‘‘पूज्य गुरु जी के पावन मार्गदर्शन में लहराते हैं विद्यार्थी खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी परचम’’

Manmohan Picture
Published On

Shah Satnam Ji Educational Institute Results: सरसा। आज के समय में अक्सर यह धारणा सुनने को मिलती है कि जो बच्चे खेलों में अधिक रुचि लेते हैं, वे पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। लेकिन (Shah Satnam Ji Educational Institute) शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों (जोकि पूरे भारत में कई स्थानों पर स्थित हैं) ने इस धारणा को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। यह संस्थान न केवल विद्यार्थियों को खेलों में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर तक पहुंचा रहा है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। Students Success Story

संस्थान के टॉपर छात्र जोकि खिलाडी भी हैं-अभिषेक 96.80% (वाणिज्य), आर्यन 94.40% (आर्ट्स, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), पराग 93.80% (आर्ट्स, अंडर-19 एसोसिएशन राज्य स्वर्ण पदक (क्रिकेट), यशवर्धन 92.40% (विज्ञान) 90% से अधिक अंक, अवनीत इंसान 90.60% (विज्ञान), आर्यन 90.20% (आर्ट्स, वाणिज्य, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी),  रवि कांत 90.00%, कक्षा - XII (2025-2026) में हमारे परिणाम- 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 7 छात्र, 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 छात्र, विशेष योग्यता (Distinction) वाले 75-80% 26 छात्र, 60% से अधिक अंक लेने वाले 68 छात्र हैं जो संस्थान की उपलब्धियों को दर्शाते हैं।  

वहीं शाह सतनाम जी संस्थान के मुख्य कोच डॉ नवजीत भुल्लर ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि अनुशासन, सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम इसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा है कि अमूमन लोग यह धारणा रखते हैं कि जो खिलाड़ी होते हैं वो पढाई में कमजोर रहते हैं लेकिन डेरा सच्चा सौदा के शिक्षण संस्थानों में पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में यहां के खिलाड़ी खेलों में परचम लहराने के साथ साथ शिक्षा में भी टॉप कर रहें हैं। विद्यालय के कई छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।

विशेष बात यह रही कि इनमें कई विद्यार्थी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। किसी ने वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, तो किसी ने क्रिकेट और फुटबॉल में राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा में भी शानदार उपलब्धियां हासिल कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, जबकि शिक्षा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा प्रदान करती है।

यही संतुलन शाह सतनाम जी बॉयज़ स्कूल को अन्य संस्थानों से अलग पहचान देता है। आज यह संस्थान उन अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन चुका है, जो यह मानते हैं कि खेल और पढ़ाई एक साथ नहीं चल सकते। यहां के परिणाम स्पष्ट बताते हैं कि यदि सही वातावरण और मार्गदर्शन मिले, तो विद्यार्थी मैदान में भी जीत सकते हैं और परीक्षा में भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सकते हैं। Students Success Story

About The Author

Related Posts