Shapath Grahan Samaroh: सरसा डिपो ने जिला प्रशासन को दी 80 बसें

Published On

शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह रवाना होगी बसें

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को दूसरी बार पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा कार्यकतार्ओं को शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। सरसा डिपो की 80 बसें शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकतार्ओं को लेकर पहुंचेंगी। जिला प्रशासन की तरफ से रोडवेज अधिकारियों से 80 बसों की मांग की गई है। जो अलसुबह शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकतार्ओं को लेकर पंचकूला के लिए रवाना होंगी। Haryana Roadways

सरसा डिपो के डीआई धर्मपाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से 80 (Haryana Roadways) बसों की मांग की गई थी। बसों को रिजर्व रखा जा रहा है और लंबे रूट पर अभी नहीं भेजा जा रहा। अन्य बसों का रूट पर संचालन किया जा रहा है। दूसरे डिपो से बसें कम आने के कारण भीड़ लगी है। सरसा की अभी सभी बसों का संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें:– नशे ने बना दिया बाइक चोर, चार सालों से चंडीगढ़ और पानीपत में थे सक्रिय

About The Author

Related Posts