अब तक जिले में 17134 व्यक्ति कोरोना को दे चुके मात
Published On
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। जिला में बुधवार को 6 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है जबकि 9 नये पॉजिटिव केस पाए गए है। जिला में अब तक 225425 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए है, जिनमें से 17706 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिलें। उनमें से 17134 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। इस समय जिला में 108 एक्टिव केस है, जिनमें से 56 होम आइसोलेशन में व 41 मरीज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। जिला का रिकवरी रेट 96.77 प्रतिशत रहा है। बुधवार को जिला में 9 नये पॉजिटिव केस पाए गए और 1 व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु भी हुई है। बुधवार को फतेहाबाद शहर में 2, रतिया ग्रामीण में 1, भट्टू में 3, बड़ोपल में 1, भूना में 1 व जाखल में 1 केस पॉजिटिव पाए गए है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।