Suspended:दुष्कर्म मामले में आई शिकायत पर एसपी ने लिया संज्ञान, थाना प्रभारी को किया संस्पेड

Published On

दो की खोली डिपार्टमेंटल इंक्वायरी | Sirsa News

Suspended: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। महिला थाना में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से एक्शन नहीं लेने और भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों पर एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसपी ने महिला थाना प्रभारी घनश्याम देवी को सस्पेंड कर दिया है। जबकि सब इंस्पेक्टर कोमल और एक अन्य की विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए है। एसपी डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि महिला थाना में आई शिकायत में बरती गई अनियमितता और लापरवाही जैसी जानकारी सामने आई थी । उसी में थाना प्रभारी की भूमिका ठीक नही मिली है। Sirsa News

जांच अधिकारी की भूमिका भी उचित नहीं पाई गई। इसी आधार पर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया है। जांच अधिकारी रही कोमल की भी डिपार्टमेंटल खोलने के आदेश दिए है। वहीं सूत्र बताते है कि महिला थाना में ऐलनाबाद साइड की एक महिला ने दुष्कर्म होने की शिकायत दी थी। बताया जाता है कि महिला थाना के अधिकारियों ने बजाए कार्रवाई करने के उसमें राजीनामा करवाने में भूमिका निभाई।

वहीं पता लगा है कि दोनों पक्षों के बीच 20 लाख रुपये में राजीनामा होने की बात सामने आई। इसमें कितना लेनदेन हुआ और पुलिस की क्या भूमिका रही। इस मामले की जांच की जाएगी। इसी मामले में महिला थाना की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। यहां बता दे कि इससे पहले भी महिला थाना के अधिकारियों पर करप्शन संबंधी शिकायत मिलती रही है। मगर अभी तक एक्शन नहीं हुआ था। एक दो मामलों में तो आॅडियो रिकार्डिंग भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। Sirsa News

Noida: नृशंस मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाधिकारी व चौकी प्रभारी को कमिश्नर ने किया सस्पे…

About The Author

Related Posts