World Suicide Prevention Day: वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में डॉ तराना नेगी के मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग एव नेशनल टास्क फोर्स इंचार्ज एव सदस्य द्वारा वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया । जिसमे अर्चित एम ए फाइनल ईयर प्रथम स्थान पर, अमन एम ए फाइनल द्वितीय स्थान पर व मेघा एम ए फर्स्ट ईयर तीसरे स्थान पर रहें। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रजनेश, डॉ संगीता व नीरा द्वारा निभाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दिनेश ने मनोविज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थियो एव विभागाध्यक्ष एवं नेशनल टास्क फ़ोर्स इंचार्ज गीता शर्मा व डॉ रेखा को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान के दोनों प्राध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को जीवन के महत्व, माइंडफुलनेस, व मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के बारे में जानकारी दी।