Road Accident: टाटा मैजिक पेड़ से टकराई, 16 घायल

Published On

कैथल के बालू से जींद के हनुमान नगर में जा रहे थे शोक जताने | Jind News

जींद (सच कहूँ न्यूज)। Jind News: जीन्द जिले में गाँव शाहपुर के निकट जींद-कैथल मार्ग पर बुधवार सुबह टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर पेड़ से जा टकराया। जिसमें 9 महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर है जबकि अन्य लोगों को उपचार चल रहा है। Jind News

जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में गांव बालू निवासी बलवान के जीजा की 13वीं में शामिल होने के लिए गांव के महिला और पुरुष जीन्द के हनुमान नगर में आ रहे थे। गांव शाहपुर व कंडेला के बीच अचानक सड़क पर कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जिसमें टाटा मैजिक में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। Jind News

हादसे में गांव बालू निवासी बाला पत्नी पाले राम, कमलेश पत्नी रमेश, किताबो पत्नी कृष्ण, बाला देवी, जिले सिंह, बलवान, धोला राम, ज्योति, सुदेश पत्नी मदन, कृष्णा पत्नी सीताराम, सतबीर पुत्र सीताराम, ओमी पत्नी लीलाराम, मंगती देवी, मीना पत्नी मनी राम, कैथल निवासी महेंद्र सिंह, संतरी पत्नी महेंद्र सिंह घायल हो गए। गांव बालू निवासी चालक सुरेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सदर थाना के एसआई रवि ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

About The Author

Related Posts