खेलों के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का लहरा रहा परचम !

Published On

सीडीएलयू मैरिट लिस्ट में टॉप पर कॉलेज के दस विद्यार्थी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज (Shah Satnam Ji Boys College) के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा हाल की में घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में टॉप-10 लिस्ट में स्थान हासिल किया है। शाह सतनाम जी बॉयज कालेज के 10 छात्र मैरिट सूची में टॉप में रहे। बीपीएड के विद्यार्थी अभिषेक ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। कॉलेज प्राचार्य व विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं व पढ़ाई संबंधित टिप्स को दिया। Sirsa News

कॉलेज में विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटरडॉ. अनिल बैनीवाल, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल, अनिल कुमार सहित सभी सहायक प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता | Sirsa News

कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से कॉलेज लगातार खेलों व शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। यहां के छात्र हमेशा कडी मेहनत व लगन से कार्य करते हैं। परिणामस्वरुप आज कॉलेज उँचाईयों पर है। Sirsa News

Sirsa Weather : आफत की बरसात, 1987 का तोड़ा रिकॉर्ड, राजपुरा माइनर टूटी, बाढ़ का खतरा!

About The Author

Related Posts