कैथल के गांव में घर में चल रहा था गर्भस्थ भ्रूण लिंग जांच का धंधा

Published On

आरोपी को अल्ट्रासाउंड मशीन और नकदी के साथ पकड़ा

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। कैथल जिले में अवैध गर्भस्थ भ्रूण की लिंग जांच गिरोह (Gender Testing Gang) का भंडाफोड़ किया गया है। भ्रूण लिंग जांच का कार्य कैथल जिले के एक गांव में हो रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कैथल और कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम नकली ग्राहक के जरिए आरोपी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को 30 हजार रुपए नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गांव कैलरम निवासी ऋषि सैनी के रूप में हुई है। गिरोह में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। मामले में की पूरी रूपरेखा कुरुक्षेत्र से डॉ. गौरव बंसल व डॉ. ऋषि तथा कैथल से डॉ. गौरव पूनिया व डॉ. ललित कुमार ने लिखी और उपरोक्त कार्रवाई की। Kaithal News

जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी ऋषिपाल गांवों में गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ भ्रूण लिंग की जांच कर रहा है। इसके लिए वह अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर चोरी-छिपे भ्रूण लिंग जांच का अवैध धंधा चला रहा था। आरोपी ने गांव मानस में चंद्र के घर पर मशीन लगाई हुई थी। सूचना पर संयुक्त टीम ने गंभीरता से काम करते हुए आरोपी के पास एक गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसने आरोपी से भ्रूण लिंग जांच के बारे में बात की। जैसे ही आरोपी ने महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद लिंग के बारे में जानकारी देने की कोशिश की, टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी पहले भी इसी आरोप में जा चुका है जेल | Kaithal News

जानकारी के अनुसार, आरोपी ऋषिपाल वर्ष 2016 में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय उसके खिलाफ कलायत थाने में मुकदमा नंबर 195 दर्ज था। इसके बावजूद आरोपी ने फिर से भ्रूण लिंग जांच का धंधा शुरू कर दिया और फिर से महिलाओं का शोषण कर मोटी रकम वसूलने लगा। आरोपी का नेटवर्क कैथल व आसपास के इलाकों में फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें:– युवाओ ने मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

About The Author

Related Posts