बेटियों की उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी रुकावट ना बनें, इसके लिए सरकार ला रही ये योजना

Published On

Education Loan Yojana: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण कल्याण, विकास एवं प्रगति के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। निगम का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाना तथा आत्मनिर्भर बनाना है। निगम द्वारा महिलाओं और लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा ऋण ब्याज सब्सिडी योजना संचालित की जा रही है। अक्सर सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ रहते हैं। Sirsa News

उच्च शिक्षा की बढ़ती फीस और शिक्षा ऋण पर अधिक ब्याज दर को ध्यान में रखते हुए निगम ने बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने की पहल की है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा की स्थायी निवासी प्रत्येक लड़की एवं महिला, जो देश या विदेश में व्यावसायिक, तकनीकी डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टोरल या पोस्ट-डॉक्टोरल जैसे पाठ्यक्रमों के लिए बैंक से शिक्षा ऋण लेती है, योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना में आय, जाति या वर्ग से संबंधित कोई शर्त नहीं रखी गई है तथा हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की बेटियां एवं महिलाएं भी इसके लिए पात्र हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts