Rain: बरसात से सड़कें बनी दरिया, प्रशासन के दावे हुए फेल

Published On

लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: लोहारू में वीरवार को अचानक से मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार वर्षा हुई। लोहारू शहर में बरसात से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जब तक दुकानदार संभल पाते दुकानों में पानी भर गया। शहर की कई जगह पानी ही पानी नजर आया लोहारू में हुई तेज वर्षा में गंदे पानी के नाले और सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गए। Bhiwani News

शहर के करनाल विश्राम गृह, चौधरी देवीलाल चौक, मुख्य शहर की सड़कें, बस स्टैंड के नजदीक, पेट्रोल पंप के सामने, सूरजगढ़ रोड, रेलवे फाटक करीबन हुई एक घंटे बारिश ने शहर के मुख्य चौराहे चौधरी देवीलाल चौक पर वर्षा का पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति हो गई। देवीलाल चौक को देखा जाए तो प्रशासन के हर दावे फेल ही नजर आए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– GST Council Decision: दवाएं, नमकीन सस्ती…क्या-क्या चीजें हुई महंगी? जानें एक-एक बड़ी बात

About The Author

Related Posts