सरसा ब्लॉक के जोन-3 के इन सेवादारों ने की जरूरतमंद परिवारों की सहायता

Published On

Welfare Work: सरसा। सरसा ब्लॉक के जोन नंबर-3 के निवासी कमलेश इन्सां तथा तिलकराज इन्सां ने पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की इंसानियत के अंतर्गत शिक्षाओं से प्रेरित होकर ‘फूड बैंक’ अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों की सहायता की। इस सेवा कार्य के तहत उन्होंने 8 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया। Sirsa News

इस सेवा कार्य के दौरान सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं के अनुसार समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना मानवीय कर्तव्य है और ऐसे सेवा अभियान समाज में परस्पर सहयोग तथा सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। पूज्य गुरु जी ने ऐसे 175 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा अन्य लोगों को भी परोपकार के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts