सरसा शहर में हुड़दंगबाजी कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

Published On

Sirsa Police: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर में बीती रात्रि को हुड़दंगबाजी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक युवक वहां से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि वह और सिपाही नवीन, एचजीएच जोगिंद्र व हनुमान सरकारी गाड़ी के साथ शहर में गश्त पर थे। गत रात्रि करीब 12 बजे वे सुभाष चौक से शिव चौक से होते हुए जगदेव सिंह चौक की ओर जा रहे थे। Sirsa News

जब शिव चौक के पास पहुंचे, तो वहां चौराहे पर सार्वजनिक जगह पर चार-पांच लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे आमजन की शांति भंग हो रही थी। पुलिस ने उन सभी को काबू कर उनसे पूछताछ की। आरोपियों की पहचान ओटू निवासी भूल्लर सिंह, गुरप्रीत उर्फ गुरी व खैरेकां निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। चौथा आरोपी मोरीवाला निवासी प्रवीण पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। Sirsa News

About The Author

Related Posts