हरियाणा में अगले चौबीस घंटों में गरज के साथ बारिश होने के आसार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों के दौरान कहीं कहीं बारिश होने के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कल बारिश की संभावना है । (Rainfall in Haryana in next 24 hours) आज शाम हल्की बूंदाबांदी हुई तथा रात में बादल छाये रहने से पारे में वृद्धि हुई जिससे चंडीगढ,अंबाला , करनाल ,भिवानी ,पटियाला का पारा क्रमश: 15 डिग्री , नारनौल 16 डिग्री , रोहतक 17 डिग्री ,सिरसा 17 डिग्री , अमृतसर 16 डिग्री , लुधियाना 14 डिग्री , पठानकोट 14 डिग्री , आदमपुर 13 डिर्ग्री , बठिंडा 16 डिग्री , हलवारा 14 डिग्री , गुरदासपुर 14 डिग्री रहा। दिल्ली 17 डिर्ग्री , श्रीनगर सात डिग्री तथा जम्मू 16 डिग्री रहा ।

  • हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में ओलावृष्टि तथा बारिश की संभावना है ।
  • कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है ।
  • शिमला का पारा आठ डिग्री ,सुंदरनगर नौ डिग्री , भुंतर छह डिग्री है ।
  • कांगडा 11 डिग्री और कल्पा का पारा शून्य डिग्री रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts