दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को पूज्य गुरु जी ने इस महत्वपूर्ण पहल को दी रफ़्तार

Published On

भलाई के अन्य कार्यों के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला रोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। देश में बेसहारा पशु, विशेषकर हाईवे और शहरों में सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं, जिससे आए दिन किसी की मौत या गंभीर चोट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। अंधेरे में सड़कों पर मवेशियों के बैठने या अचानक सड़क पर आ जाने के कारण वाहन अक्सर हादसाग्रस्त हो जाते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बड़ा कदम उठाते हुए 126वें मानवता भलाई कार्य के तहत ‘बेसहारा पशुओं के गर्दन व सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाना’ मुहिम की शुरूआत की थी। Sirsa News

10 वाहन चालकों को दी फर्स्ट एड किटें

इसी के तहत वीरवार रात को भी पूज्य गुरु जी ने अपनी ओर से 100 से अधिक बेसहारा पशुओं को गले में रिफ्लेक्टर टेप की पट्टी डलवाई ताकि अंधेरे में ये दूर से दिखाई दें और किसी को अपना अनमोल जीवन न गंवाना पड़े। इसके अलावा पूज्य गुरु जी ने 10 वाहन चालकों को फर्स्ट एड किटें बांटी और जच्चा-बच्चा संभाल के तहत नि:शुल्क कैंप भी लगवाया, जिसमें गर्भवती महिला व उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की संभाल व विकास के लिए जानकारी व दवाइयां प्रदान की गई। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत को भी इन कार्यों में बढ़ चढ़कर शिरकत करने के लिए प्रेरित किया। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह में सेवा का महाकुंभ भी लगातार जारी है। इसके तहत शाह सतनाम जी स्पेशेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को महिला रोग Sirsa News

शिविर में सैकड़ों महिलाओं को नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ मिला

जांच शिविर लगाया गया। शिविर में दिल्ली से स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुराधा शर्मा, सरसा से डा. संतोष, डा. भावना, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डा. मनु सिंगला, शिमला से डा. मोनिशा, कुरुक्षेत्र से डा. दृष्टि, चरखी दादरी से डा. कनिका और दिल्ली से डा. प्रियंका ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सैकड़ों महिलाओं को नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार का लाभ मिला।

वहीं एमएसजी नेच्युरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार निरंतर जारी रहा। नैच्युरोपैथी में डा. रवि कुमार, डा. बिजोय, डा. रूपेश कुमार और डा. एम. नंदिनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कैंप में मरीजों के कमर दर्द, मोटापा, त्वचा, शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। वर्णनीय है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अब तक करीब 7 करोड़ 50 लाख लोगों के नशे और बुराइयां छुड़वाकर राम-नाम से जोड़ चुके हैं। पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अब तक नेचर कैंपेन के तहत 26 करोड़, 70 लाख 35 हजार 424 पौधे लगाने के साथ-साथ 23 लाख 76 हजार 947 यूनिट (10 लाख 69 हजार 626 लीटर) रक्तदान कर अस्पतालों में उपचाराधीन लाखों मरीजों का अमूल्य जीवन बचा चुकी है। Sirsa News

About The Author

Related Posts