Legal Aid Toll Free Number: कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। Legal Aid Toll Free Number: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। नालसा द्वारा कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। Kurukshetra News

इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति, जो कानूनी सहायता प्राप्त करना चाहता है, कॉल करके नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही, नालसा पोर्टल पर भी आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: पुलिया से टकराई बस , 11 लोगों की मौत, 33 घायल

About The Author

Related Posts