डबवाली की नेत्रदानी व देहदानी फूलां देवी इन्सां को 10 अति जरूरतमंदों को राशन देकर दी श्रद्धांजलि

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। Dabwali News: एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, डबवाली में डेरा सच्चा सौदा की अनथक सेवादार नेत्रदानी व देहदानी माता फूलां देवी इन्सां धर्मपत्नी सचखंडवासी केसर चंद इन्सां की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने विनती के शब्द से किया। इसके पश्चात कविराजों ने शब्दवाणी प्रस्तुत की। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अनमोल वचनों की रिकोर्डिड वीडियो भी साध-संगत को सुनवाई गई, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से श्रवण किया। Sirsa News

नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार अमरजीत इन्सां ने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता फूला देवी इन्सां का परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा है और मानवता भलाई के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा। उन्होंने स्वयं भी वर्षों तक नि:स्वार्थ भाव से सेवा की और पूरे परिवार को सेवा मार्ग से जोड़ा। इस अवसर पर सचखंडवासी केसर चंद इन्सां के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि वर्ष 1991 में वे गृहस्थ जीवन त्यागकर डेरा सच्चा सौदा में सेवा हेतु समर्पित हो गए थे और सेवादार के रूप में जीवन अपनाया। उस समय उनके चार संतानें में से दो का विवाह हो चुका था, फिर भी उन्होंने अपना जीवन पूर्णत: सेवा को अर्पित कर दिया।

माता फूला देवी इन्सां परमात्मा का नाम जपने वाली एवं नि:स्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति थीं

वहीं टोहाना टीम के जिम्मेवार पुरुषोत्तम लाल इन्सां (टोहाना) ने कहा कि माता फूला देवी इन्सां परमात्मा का नाम जपने वाली एवं नि:स्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने जीवन भर मानवता भलाई के कार्य किए और मृत्यु उपरांत नेत्रदान व देहदान कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गईं। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित विभिन्न मानवता भलाई अभियानों की जानकारी भी दी। इस दुख की घड़ी में डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन दान सिंह इन्सां व सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन इन्सां द्वारा परिवार को नारा भेजकर सांत्वना प्रेषित की गई। Sirsa News

कार्यक्रम में सच्चे नम्र सेवादार सुरेश इन्सां, जितेंद्र वीर इन्सां, बहन शीला इन्सां, रूपा इन्सां, मसीतां ब्लॉक के प्रेमी सेवक भिंदर सिंह इन्सां सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल, संदीप चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह, पवन कुमार सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक डबवाली के जिम्मेवारों द्वारा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात परिवार की ओर से 10 अति जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts