गांजे सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद में तस्करी के लिए गांजा लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  सेक्टर-85 क्राईम ब्रांच के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि बीती रात वह दयालनगर सूरजकुंड पर नाकेबंदी के दौरान चैकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जब उन्होंने उसका पीछा उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

  • आरोपी की पहचान खेमचंद पुत्र गिर्राज निवासी झुगगी सूरजकुंड के रुप में हुई है

एक अन्य मामले में सेक्टर-76 बीपीटीपी थाने में तैनात एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि बीती रात वह सेक्टर-83 में चैकिंग कर रहे थे। तभी राजेश उर्फ नीटू पुत्र इंद्र सिंह निवासी त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About The Author

Related Posts