केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री गडकरी 890 करोड़ की लागत से निर्मित 11 फ्लाईओवरों को करेंगे लोकार्पित

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/अजीत राम बंसल)। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को दिल्ली से पानीपत तक आठ लेनमार्गी बनाने के पूर्ण हो चुके कार्य के दूसरे चरण में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 30 किलोमीटर सडक़मार्ग के साथ नवनिर्मित 11 फ्लाईओवरों को बतौर मुख्यातिथि लोकार्पित करेंगे, जिन पर करीब 890 करोड़ रुपये की लागत आई है। जनसभा में फ्लाईओवर लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। यह जानकारी सांसद रमेश कौशिक ने दी। Sonipat News

सांसद कौशिक ने बताया कि 20 जून को सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत तक बनाये गये 8 लेनमार्गी राष्टï्रीय राजमार्ग-44 के शेष 30 किलोमीटर की लंबाई वाले सडक़मार्ग व 11 फ्लाईओवरों को भी लोकार्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले अप्रैल-2022 में इस सडक़मार्ग के 40 किलोमीटर लंबाई वाले सडक़मार्ग को लोकार्पित किया गया था। इस मार्ग की कुल लंबाई 70.500 किलोमीटर है। इसके शेष बचे 30 किलोमीटर की लंबाई वाले सडक़मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसे पूरे सडक़मार्ग का निर्माण कार्य करीब 2331.72 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

सांसद ने कहा कि अब राष्टï्रीय राजमार्ग पर बनाये गये 11 फ्लाईओवरों सहित शेष बचे 30 किलोमीटर सडक़मार्ग को लोकार्पित किया जाएगा। इस शेष परियोजना पर 890 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। इन फ्लाईओवरों में चार फ्लाईओवर दिल्ली की सीमा में है तथा शेष हरियाणा की सीमा में है। हरियाणा में सोनीपत जिला की सीमा में पांच फ्लाईओवर आते हैं जबकि शेष दो फ्लाईओवर पानीपत जिले की सीमा में है। Sonipat News

दिल्ली की सीमा में बनाये गये फ्लाईओवरों में जंक्शन ऑफ अलिपुर पल्ला रोड (शनि मंदिर), आजादपुर फल-सब्जी मार्केट-डीडीए कैमिकल मार्केट जंक्शन तथा नरेला इंडस्ट्रियल एरिया और दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर निर्मित फ्लाईओवर शामिल हैं। सोनीपत की सीमा में कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया टी-जंक्शन, एचएसआईआईडीसी कुंडली (निफ्टम चौक), बढख़ालसा-पीतमपुरा जंक्शन तथा एचएच-17 (बीसवांमील चौक) और भारतीय अंतर्राष्टï्रीय बागवानी मार्केट गन्नौर फ्लाईओवर सम्मिलित है। इनके अलावा पानीपत की सीमा में गांव सिवाह छाजपुर एवं न्यू बस स्टैंड पानीपत जंक्शन और बीबीएमबी, एनएफएल-इंडस्ट्रियल एरिया जंक्शन शामिल है। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– बठिंडा पुलिस ने शहर में बढ़ाई सख्ती

About The Author

Related Posts