घीया उगाकर हजारों रुपए कमा रहा किसान वीरभान

Published On

घर की दीवारों के पास ऑर्गेनिक रूप से उगा रहा चार से पांच फुट लंबी घीया

कलायत। (सच कहूँ/अशोक राणा) घर की दीवारों के साथ मात्र कुछ घीया की बेल लगाकर किसान हजारों रुपए कमा रहा है। नगर के वार्ड 8 निवासी वीरभान द्वारा मात्र 150 गज में बने घर में उगाई घीया की लंबाई 4 से 5 फुट तक लंबी है। जो नगर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कच्ची घीया का वजन भी 4 से 5 किलो के बीच रहता है। वीरभान ने बताया कि वह पिछले करीब सात-आठ वर्षों से घर की दीवारों के नजदीक बगैर खाद दवाई के ऑर्गेनिक रुप से घीया उगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– सालमखेड़ा की नंद कौर ने चलाई सबसे तेज साइकिल

वे बेलो में केवल गोबर की खाद डालते हैं। उनके द्वारा उगाई गई घीया पौष्टिक और स्वादिष्ट होने के कारण रेट भी बाजारी घीया की तुलना में करीब डेढ़ से दोगुना अधिक रहता है। उनकी घीया हाथों-हाथ बिक जाती है। घीया बेचने पर उन्हें घर खर्च में भी काफी मदद मिल रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts