World Veterinary Day: भिवानी में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Published On

पशु चिकित्सकों ने 6 पशुओं के ऑपरेशन कर 600 गायों को किया गया कृमि मुक्त

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। World Veterinary Day: अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग भिवानी द्वारा शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर भिवानी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रविंद्र सहरावत ने बताया कि भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने सभी पशु चिकित्सकों से आह्वान किया था कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रेबीज, एफएमडी, गलघोटू टीकाकरण, पशुओं को कृमि रहित करना, स्वास्थ्य कैंप, पशु स्वास्थ्य जागृति कैंप, बांझपन कैंप व अन्य सेमिनारों का आयोजन किया जाए। Bhiwani News

इसी संदर्भ में भिवानी के सभी पशु चिकित्सकों ने अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण बांझपन कैंप व आॅप्रेशन कैंप लगाकर इस दिवस को मनाया। वेटनरी पोलीक्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ. जोनी, डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. हरिओम, डॉ. सुभाष ने 6 पशुओं के आॅप्रेशन किए। गौशाला भिवानी में डॉ. विजय सनसनवाल के मार्गदर्शन में करीबन 600 गायों को कृमि रहित करने की दवा पिलाकर उन्हें कृमि रहित किया गया। इस मौके पर डा. विजय सनसनवाल ने बताया कि गौशाला में गायों व नंदीशाला में बेसहारा नंदियों को आश्रय भी दिया जा रहा है। Bhiwani News

नगर परिषद के ठेकेदार इन बेसहारा पशुओं को पकड़कर इनका पुर्नवास करवा रहे है और पशुपालन विभाग इनकी टैगिंग करवा रहा है। पशुपालन विभाग के उपमंडलाधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता ने सभी पशु चिकित्सकों का आह्वान किया कि पशु चिकित्सक इस दिन शपथ ले कि वे गरीब पशु पालकों की हर संभव मदद करें तथा जिस भी पशु को उपचार की आवश्यकता हो, वे अपना पशु चिकित्सक होने का धर्म निभाते हुए प्रत्येक पशु को उपचार उपलब्ध करवाएं।

यह भी पढ़ें:– थाना समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निर्देश

About The Author

Related Posts