सरसा के विकास के लिए दें गोपाल कांडा को वोट: गोविंद कांडा

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा नेता गोविंद कांडा ने सरसा के विकास के लिए मतदाताओं को सरसा के विधायक गोपाल कांडा को पुन: विजयी बनाने का आह्वान किया है। वे गांव मोडियाखेड़ा व चौबुर्जा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरसा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक गोपाल कांडा ने पिछले पांच सालों में अथक प्रयास किए हैं। इसी का नतीजा है कि शहर हो या गांव हर जगह विकास नजर आ रहा है। भाजपा नेता गोविंद कांडा ने कहा कि सरसा विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच साल में सड़कों, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाओं व अन्य विकास कार्यों के लिए अरबों रूपए की राशि मंजूर करवाई है। Sirsa News

शहर हो या गांव हर जगह विकास नजर आ रहा

दो वर्ष कोरोनाकाल के चलते विकास कार्य प्रभावित हुए, इसके बाद सेलगातार काम जारी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सरसा विधानसभा के सभी 31 गांवों में सड़कों के निर्माण, खालों की मुरम्मत, जोहड़ निर्माण, फिरनी व अलग-अलग समुदायों की चौपालों का निर्माण करवाया गया है। साथ ही गौशालाओं में भी शैड निर्माण सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी विधायक गोपाल कांडा के प्रयासों से पूरी की गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आने वाले 1 अक्तूबर को एक बार फिर से विधायक गोपाल कांडा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। इस पर लोगों ने आश्वासन दिया कि पिछली बार से अधिक वोट देकर गोपाल कांडा को विजयी बनाएंगे।

इस मौके पर पूर्व सरपंच वरियाम कंबोज, बलबीर सिंह, गीतेश सुथार, भारत भूषण, राय सिंह, मदन लाल, साजन कुमार, सतपाल, सुभाष चंद, हंसराज कंबोज, गणेशाराम, लेखराज, पूर्णाराम, अभिषेक यादव, रमेश वर्मा, पप्पू वर्मा, सुरेश दूधवाल, संदीप यादव, सुरेन्द्र महेरिया, इंद्रोश गुर्जर, राकेश जोशी, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार, आशु कोचर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। Sirsa News

Haryana Assembly Elections: चुनावों में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पेड न्यूज़ पर रहेगी पैनी नजर!…

About The Author

Related Posts