मानवता की मिसाल: दंपति ने अनाथ आश्रम में मनाई शादी की सालगिरह व जन्मदिन

Published On

58 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े व मिठाईयां

  • बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सदा के लिए रहेगा यादगार

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: मानवता और सेवा भाव का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए हांसी के सेवादार दंपति हरीश इन्सां और सोनिया इन्सां ने अपनी शादी की सालगिरह और सोनिया इन्सां का जन्मदिन अनूठे ढंग से मनाया। दंपति ने परिवार व मित्रों के बीच समारोह मनाने की बजाय अनाथ आश्रम के 58 जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशी साझा करने का फैसला किया। इस अवसर पर सेवादारों ने बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने माहौल को भावुक और विशेष बना दिया।

दंपति ने बताया कि यह प्रेरणा उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मानवता-आधारित पावन शिक्षाओं से मिली है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुजी हमें हमेशा समाज सेवा, जरूरतमंदों की मदद और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं, उसी संदेश पर चलते हुए हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ बिताया गया यह समय हमारे लिए बेहद यादगार रहा। सेवादारों ने कहा कि इस तरह के कार्य न केवल दूसरों के जीवन में खुशियाँ भरते हैं, बल्कि समाज में प्यार, दया और सेवा की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। Hansi News

यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 1.95 लाख की ठगी मामले में तीसरा आरोपी काबू

About The Author

Related Posts