पहले पानी लेंगे, फिर 108 हिन्दी भाषाई गाँव, साथ में राजधानी चंडीगढ़ : भूपेन्द्र हुड्डा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने कहा कि हमारे लिए सबसे जरूरी पानी है। इसके बाद हिंदी भाषी क्षेत्र और फिर राजधानी की बात करेंगे। तीनों मुद्दे बारी-बारी से सॉल्व करेंगे। तीनों मामलों पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्लीयर है। वे बुधवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे पंजाब में कैप्टन की सरकार रही हो या फिर अकाली दल और भाजपा की सरकार, सुप्रीम कोर्ट के आॅर्डर को केन्द्र सरकार ने लागू करना है। यदि सरकार लागू नहीं करवाती तो कांग्रेस अपना कार्यक्रम बनाएगी। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बात करेंगे तो हम साथ जाएंगे।

आम आदमी पार्टी का कोई असर नहीं

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आप पहले चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन कोई सीट नहीं जीत सकी। दिल्ली से हरियाणा तीन तरफ से लगता है। जब दिल्ली में सरकार आने पर हरियाणा पर असर नहीं पड़ा तो पंजाब में आने से क्या होगा कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल को हुड्डा टालते नजर आए और कहा कि सभी एकजुट हैं। यदि किसी विधायक ने गुटबाजी की बात कही तो वह स्वयं उनसे बात करेंगे। हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने कैप्टन अजय यादव के बयान कि इगो छोड़ो और एकजुट हो जाओ, पर कहा कि जिसमें इगो हो, उसे छोड़ देनी चाहिए। 2019 में कांग्रेस में सीटों का बंटवारा सही हुआ। लोगों को कांग्रेस पार्टी से ही बदलाव की उम्मीद है।

एक वक्त हरियाणा में सबसे सस्ता था डीजल

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है। शिक्षा सेक्टर में 50 हजार पद खाली हैं। प्रिंसिपल के पद भी खाली हैं। अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं, स्कूल में जाओ तो मास्टर नहीं। दफ्तर में जाओ तो बाबू नहीं। हमारे समय में हरियाणा में सबसे सस्ता डीजल था। हर बॉर्डर पर बोर्ड लगे थे, परंतु अब उल्टा है। दिल्ली और चंडीगढ़ के पंपों पर बोर्ड लगे हैं कि हरियाणा से सस्ता डीजल। राजस्थान में सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है, परंतु हरियाणा में सरकार नहीं कर रही। यदि कोई फैसला पहले ले लिया है तो उसे बदला भी जा सकता है। कांग्रेस की सरकार आई तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts