पंजाब के होशियारपुर में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण

Published On

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक के अपहरण करने के बाद दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किशोरी मूल रूप से कपूरथला जिले की निवासी है और यहां अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। अट्ठाइस नवंबर को कपूरथला के राजपुरा गांव के युवक लक्की सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और बाइक पर कहीं ले जाने लगा।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसके प्रतिरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और सिर पर किसी चीज से चोट कर बेहोश कर दिया। बाद में किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। टांडा पुलिस ने लक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts