जालंधर में कोरोना के 212 नये मामले, सात की मौत

Published On

जालंधर (एजेंसी)। जालंधर में सोमवार को कोरोना के 212 नए मामले सामने आए है जबकि सात की मौत हो गई। जिले में 212 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 11562 हो गई है जबकि सात लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 323 हो गई है। जिले में 141 रोगियों के स्वस्थ होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 8919 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 142650 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 127206 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts