शिक्षा और रोजगार
जालंधर लोकसभा उपचुुनाव: सुशील कुमार रिंकू होंगे आप प्रत्याशी
Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को (Jalandhar) सुशील कुमार रिंकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जालंधर पश्चिम से विधायक रह चुके रिंकू कल ही कांग्रेस से निकाले जाने के चंद घंटे बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में आप में शामिल हो गये थे।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई को होगा। यह सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंंह चौधरी का जनवरी में निधन होने जाने से रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग के घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 13 अप्रैल से शुरू होंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।