पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है : रावत

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिधू के बीच अंतरकलह जारी है और प्रदेश कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। रावत ने कहा कि यह सही है कि वहां मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और इस समय जो हालात हैं उससे निपटने की कोशिश की जा रही है।

अब तक की बातचीत की जो प्रगति है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वहां जल्द ही स्थिति ठीक हो जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वह पंजाब गये और कांग्रेस नेतृत्व से हुई बातचीत के संदर्भ में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिधू से बातचीत की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts