Indian Railway News: अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित, इस रूट की ट्रेन रहेगी रद्द

Published On

अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Indian Railway News: उत्तर रेलवे द्वारा अम्बाला मण्डल के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी रहेगी। Indian Railway News

गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 12.3.25 व 13.3.25 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 12.3.25 व 13.3.25 को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर- बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Indian Railway News

यह भी पढ़ें:– Cabinet Minister: कैबिनेट मंत्री ने गांव थेड़ी में 50 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

About The Author

Related Posts