संसद भवन से जलियांवाला बाग तक चलेगी खालिस्तान विरोधी रथयात्रा :शांडिल्य

Published On

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मंगलवार को कहा कि एक अगस्त 2023 को दिल्ली संसद भवन से पंजाब के जलियांवाला बाग तक खालिस्तानी मुहिम के विरोध में रथयात्रा निकाली जाएगी। शांडिल्य ने कहा कि पहले भी उनका फ्रंट 2002 में दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकवाद विरोधी रथयात्रा निकाल चुका है। उस वक़्त भी फ्रंट के हजारों सदस्यों ने पाकिस्तानी आतंकवाद को कड़ी चुनौती दी थी और दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक पाकिस्तान के झंडे जिला मुख्यालयों पर जलाए थे।

क्या है मामला

शांडिल्य ने बताया कि खलिस्तानी विरोधी रथयात्रा कई जिलों में जायेगी। उन्होंने कहा खलिस्तानी समर्थक पंजाब व देश का माहौल खराब कर रहे हैं और वह न केवल हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं बलिक भारतीय तिरंगे व संविधान को भी खालिस्तानी ललकार रहे हैं जो एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को खालिस्तान बनाने की मुहिम छेड़ने वाले सिख गुरुओं के भी विरोधी हैं और उन शहीदों के भी विरोधी हैं जिन्होंने इस राष्ट्र की आजादी व तिरंगे के लिए फांसी के फंदे चूमे हैं। शांडिल्य ने कहा कि रथ पर भारतीय तिरंगे व शहीदों के चित्र होंगे और दिल्ली में यात्रा संसद में उन शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंलि देगा जिन्होंने संसद की रक्षा करते वीरगति पा गए। यात्रा इंडिया गेट पर आजाद हिंद फौज के सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धाजंलि अर्पित कर आगे बढ़ेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts