हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, आठ पिस्तौल सहित दो आरोपी धरे

Published On

पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल पर कार्रवाई, ड्रोन से होती थी हथियारों की तस्करी

  • गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने की थी साजिश, जांच जारी

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पदार्फाश किया है। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से आठ आधुनिक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के दाओके निवासी सुखचैन सिंह और गांव भकना कलां निवासी जुगराज सिंह के रूप में हुई है। Amritsar News

पुलिस ने उनके पास से तीन नौ एमएम ग्लॉक पिस्तौल, चार पीएक्स5 पिस्तौल, और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की है। इसके अलावा, हथियारों की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान के मनियाला निवासी तस्कर नूर के निदेर्शों पर काम कर रहे थे, जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजता था। ये हथियार पंजाब में गैंगस्टरों को आपराधिक गतिविधियों के लिए सप्लाई किए जाने थे। Amritsar News

डीजीपी ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भैनी राजपूतां के क्षेत्र में आरोपियों द्वारा हथियारों की खेप प्राप्त की जा रही है। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर खासा के पास दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। इस मामले में शस्त्र अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन एसएसओसी, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। नेटवर्क के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी किस्मत, 8 करोड़ 11 लाख से बनेंगे ये…

About The Author

Related Posts